![]()
नवादा में सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस हरकत में आई। यातायात थाना प्रभारी विंध्याचल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने लाया। इसके बाद उनकी बाइक जब्त कर ली गई और प्रत्येक पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सड़क पर इस तरह की हरकत से न केवल बाइक सवारों, बल्कि दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। मामला सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। युवकों ने मांगी माफी, दोबारा गलती नहीं करने का भरोसा पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में दोबारा इस तरह की स्टंटबाजी नहीं करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों की बाइक जब्त करने के साथ ही 12-12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सड़क पर स्टंट करने वालों को सख्त संदेश इस कार्रवाई से सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वालों को स्पष्ट संदेश मिला है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है। कुछ पल के रोमांच के लिए सड़क पर स्टंट करना बड़े हादसे की वजह बन सकता है। ऐसे में युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है।
Source link
नवादा में स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 2 युवकों की बाइक पकड़ी:VIDEO वायरल होने पर यातायात पुलिस की कार्रवाई;12-12 हजार जुर्माना
