Headlines

मोतिहारी में 59 KG गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार:कार के गुप्त तहखाने से मिलीं 17 पोटलियां; सरगना के घर से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद




मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में मुख्य सरगना नाजिम खान समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को नेपाल से रक्सौल के रास्ते हरसिद्धि होते हुए अरेराज की ओर गांजे की बड़ी खेप जाने की सूचना मिली थी। नाजिम गैंग का मुख्य सरगना हरसिद्धि थाना के सामने वाहन जांच में एक काले रंग की कार से 59 किलो गांजा मिला। यह कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने में 17 पोटलियों में छिपाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंदगंज के सहिम राय, साबिर हुसैन और झड़वा निवासी नाजिम खान के रूप में हुई है। नाजिम इस गिरोह का मुख्य सरगना है। हत्या, लूट और तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज पुलिस ने नाजिम के घर से 135 ग्राम गांजे का सैंपल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया। अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि नाजिम खान पर हत्या, लूट और तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *