Headlines

सीतामढ़ी-महागठबंधन का प्रदर्शन, CEC का पुतला फूंका:चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, नेता-कार्यकर्ता सड़क पर उतरे




सीतामढ़ी में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शंकर चौक से मार्च निकालकर कार्यकर्ता अंबेडकर स्थल के पास पहुंचे। यहां केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद नेताओं की मौजूदगी में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। अंबेडकर स्थल के पास बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक इलाके का राजनीतिक माहौल गर्म रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कांग्रेस ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद शम्स सहनवाज ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहे आवाज आरजेडी नेता रामनाथ यादव ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने भी किया प्रदर्शन का समर्थन जिला परिषद सदस्य संजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने भी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद प्रदर्शन को देखते हुए सदर एसडीएम आनंद कुमार, डीएसपी राजीव कुमार सिंह और डुमरा थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस-प्रशासन की टीम ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी। प्रदर्शन में महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *