Headlines

झाड़-फूंक के नाम पर तीन परिवारों से ठगी, 2 अरेस्ट:सीतामढ़ी में नकदी-सोना लेकर हुए थे फरार,दोबारा गांव पहुंचे तो पकड़े गए




सीतामढ़ी, घर पर काला साया होने का डर दिखाया, परेशानी दूर करने के नाम पर नकदी, सोना और कपड़े ठग लिए। वर्ष 2025 में ठगी के शिकार हुए परिवार के सामने शुक्रवार को दोनों कथित आरोपी फिर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें पहचानकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बोखड़ा थाना क्षेत्र के पतनुक्का गांव का है। पीड़ित इंद्रजीत सहनी ने थाने में आवेदन देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। काला साया बताकर मांगे थे 50 हजार रुपये इंद्रजीत सहनी के आवेदन के अनुसार, वर्ष 2025 में दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे थे। दोनों खुद को बाबा बताते थे और परिवार की परेशानियां दूर करने का दावा करते थे। आरोप है कि उन्होंने परिवार को घर पर काला साया होने की बात कहकर डराया और उसे दूर करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उनकी बातों में आकर परिवार ने 22 हजार रुपये नकद के अलावा सोना, कपड़े और अन्य सामान उन्हें दे दिए। गांव की दो महिलाओं को भी बनाया निशाना आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दोनों व्यक्तियों ने गांव की दो अन्य महिलाओं से भी ठगी की। निर्मल राय की पत्नी सोनम से पांच हजार रुपये और चुन्नू सहनी की पत्नी ललिता से 15 हजार रुपये लेने का आरोप है। इस तरह तीन परिवारों से कुल 42 हजार रुपये नकद लेने की बात सामने आई है। इसके अलावा इंद्रजीत सहनी के परिवार से सोना, कपड़े और अन्य सामान भी लिए गए थे। दोबारा गांव पहुंचे तो खुल गई पोल पीड़ित परिवार को बाद में ठगी का एहसास हुआ। दोनों की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार को जब दोनों दोबारा पतनुक्का गांव पहुंचे और लोगों को झांसा देने लगे, तभी इंद्रजीत सहनी ने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पैसे लौटाने की बात कही। मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी आवेदन में दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बढ़ुआरा गांव निवासी सुशील लाल देव (35) और चंदन लाल देव (34) के रूप में बताई गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दोनों को सौंप दिया। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि का विवरण सामने आना बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *