- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (4 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 4 अक्टूबर को वृष राशि के कारोबारियों का फंसा पैसा वापस मिल सकता है और सरकारी नौकरी करने वालों को कोई खास अथॉरिटी मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को संपर्कों के जरिये नए बिजनेस अनुबंध मिल सकते हैं।
तुला राशि के कारोबारियों की विस्तार योजना आगे बढ़ेगी और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति की मदद से फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों की आमदनी के साधन बढ़ने के संकेत हैं। मिथुन राशि की कारोबारी महिलाओं और कमीशन से जुड़े कामों में लाभ हो सकता है। वहीं मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की सूचना मिल सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- बदलते माहौल के अनुसार बनाई गई आपकी नीतियां फायदेमंद साबित होंगी। हालांकि समय मेहनत और परीक्षा वाला भी है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने से व्यक्तित्व में निखार आएगा और नई बातें सीखने को मिलेंगी। नेगेटिव- निजी कामों की व्यस्तता में दोस्तों और रिश्तेदारों को नजरअंदाज न करें। सामाजिक संपर्क बनाए रखना भी जरूरी है। आलस की वजह से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें।
करियर- बिजनेस के काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करें। हर महत्वपूर्ण फैसला अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। इससे अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के जरूरी पेपर और फाइलें पूरी रखें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और साथ में समय जरूर बिताएं। हेल्थ- गैस और बादी बढ़ाने वाली चीजों से बचें। इससे जोड़ों के दर्द जैसी परेशानी कम रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से विवादित मामला सुलझाने का अच्छा समय है। घर और बिजनेस की जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाएंगे। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई तथा करियर को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में गुस्सा और आवेश बढ़ने न दें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। फिलहाल नया निवेश टालना बेहतर होगा, क्योंकि पैसों से जुड़े नुकसान की स्थिति बन सकती है।
करियर- बिजनेस में बनते हुए कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कर्मचारियों की वजह से भी परेशानी होगी। हालांकि कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- जीवनसाथी से छोटी बात पर नोकझोंक हो सकती है। इसे तनाव में न बदलने दें। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। हेल्थ- वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले कामों से बचें। गिरने या चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- काम करने के तरीके में बदलाव से बेहतर नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना है तो समय अनुकूल है। करीबी रिश्तेदारों के साथ चल रही गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। नेगेटिव- घर की छोटी बात बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से बड़ा मुद्दा बन सकती है। आपका मनमौजी व्यवहार भी कभी-कभी दूसरों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
करियर- बिजनेस करने वाली महिलाएं अपने काम पर ज्यादा फोकस रखें, क्योंकि लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। कमीशन से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में सावधानी रखें, खासतौर पर लेखा-जोखा करते समय गलती हो सकती है। लव- घर का माहौल व्यवस्थित और खुशहाल रखने के लिए परिवार को समय दें। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आने की संभावना है। हेल्थ- दुर्घटना या चोट लगने की आशंका है। वाहन चलाते और जोखिम वाले काम करते समय खास सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- संतुलित व्यवहार और मेहनत से किसी मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। इससे मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य जरूरी होगा। यात्रा कर रहे हैं तो सामान और सेहत दोनों का ध्यान रखें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
करियर- कारोबारी मामलों में विवाद से बचना होगा। काम करने के तरीके में भी कुछ बदलाव लाएं। कुछ लोग आपके शांत और विनम्र स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आपसी संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा काम और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। कमजोरी या अस्वस्थता महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से नए संपर्क बनेंगे और कई उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- अनजान लोगों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं। कोई अच्छा मौका मिले तो जरूरत से ज्यादा सोचने में समय न गंवाएं। बिना पूरी जानकारी के उधार से जुड़ा कोई फैसला न लें।
करियर- अच्छे पब्लिक रिलेशन और संपर्कों की वजह से बिजनेस के नए अनुबंध मिल सकते हैं। इन संपर्कों पर फोकस रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में फिलहाल तेजी नहीं आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां सुखद रहेंगी। लव- परिवार के साथ खुशियां बांटें। विवाहेतर संबंधों का असर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। हेल्थ- योग और मेडिटेशन नियमित रखें। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या -पॉजिटिव- बीमा और निवेश से जुड़े कामों में पैसा लगाना फायदेमंद रह सकता है। काम करने के तरीके में बदलाव से दिनचर्या ज्यादा व्यवस्थित होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। नेगेटिव- बेकार की बातों के बजाय वर्तमान काम पर फोकस रखें। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। आलस की वजह से जरूरी काम न टालें, वरना कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है।
करियर- बिजनेस के महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाएं। किसी कर्मचारी के गलत रवैये से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। हालांकि आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। लव- लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। हेल्थ- व्यस्तता के कारण थकान और सिर भारी महसूस हो सकता है। कुछ समय अपनी पसंद की हल्की गतिविधियों में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
तुला -पॉजिटिव- आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान कम महसूस होगी। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- आमदनी के साथ खर्च भी ज्यादा रहने से चिंता हो सकती है। संतान से जुड़ी उम्मीद पूरी न होने पर मन परेशान रहेगा। परिस्थितियों को धैर्य और समझदारी से संभालें। ज्यादा गुस्सा और तनाव परेशानी बढ़ा सकता है।
करियर- बिजनेस बढ़ाने की कोई योजना अब काम के रूप में आगे बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी अनचाही जगह जाना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर तकरार हो सकती है। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति का दखल न होने दें। हेल्थ- ज्यादा तनाव और चिंता से सेहत प्रभावित हो सकती है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं और प्राणायाम के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- भूमि या वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। आधुनिक और वैज्ञानिक सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई रुका मामला भी आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों की व्यस्तता में अपने निजी कामों को नजरअंदाज न करें। ज्यादा काम की वजह से तनाव बना रहेगा। कभी-कभी परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर लग सकती हैं, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी।
करियर- बिजनेस में प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। निजी परेशानियों के कारण काम को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस की व्यवस्था सामान्य रूप से ठीक रहेगी। लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन इसका असर परिवार और काम दोनों पर पड़ सकता है। हेल्थ- कमर और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
धनु -पॉजिटिव- महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। घर के लिए कोई नई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा जा सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े काम भी आगे बढ़ेंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद रहेगा। नेगेटिव- घर की समस्या पर गुस्सा करने के बजाय मिलकर समाधान निकालें। गुस्से से परिस्थिति और खराब हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का अपमान या मानहानि जैसी स्थिति न बनने दें।
करियर- कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। टूर एंड ट्रैवल्स और मीडिया से जुड़े कारोबार में सुधार आएगा। काम ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- यूरिन इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- किसी खास मित्र या रिश्तेदार के साथ मिलकर नई योजना पर चर्चा हो सकती है। आमदनी के साधन बढ़ने की संभावना है। आलस छोड़कर पूरे आत्मविश्वास से काम करें। मनोरंजन के लिए कहीं जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- जरूरी काम दिन के पहले हिस्से में पूरा करने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। कोई अप्रिय खबर मिलने से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
करियर- बिजनेस में भागदौड़ रहेगी, लेकिन अच्छी व्यवस्था से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। पैसों के लेनदेन में दस्तावेज बहुत ध्यान से तैयार करें। छोटी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय बीतेगा। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- ज्यादा तनाव और चिंता से दूरी रखें। हार्मोन से जुड़ी असंतुलित स्थिति के कारण जोड़ों और पैरों में दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- कोई सुखद खबर मिलने से उत्साह और ऊर्जा महसूस होगी। व्यस्तता के बावजूद सामाजिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समय निकालेंगे। करीबी रिश्तेदार से चल रहा पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- दूसरों की नकल करना नुकसानदेह हो सकता है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। फिलहाल यात्रा टालना बेहतर रहेगा। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएं।
करियर- आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित रखें। टैक्स से जुड़ी सभी फाइलें पूरी रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र की छोटी बातों का भी गंभीरता से आकलन करें। नौकरी में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लव- परिवार के सदस्यों के अच्छे तालमेल से घर में प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध को परिवार की सहमति से विवाह में बदलने की योजना बन सकती है। हेल्थ- सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखें। योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- अपनी योग्यता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने का अच्छा समय है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत मिलेगी। दूसरों की बातों से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देने से नई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- हर फैसला व्यावहारिक तरीके से लें। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें और अपनी क्षमता पर भरोसा करें। बेकार के कामों में समय खराब न करें। भावनाओं में आकर कोई वादा न करें।
करियर- कार्यस्थल पर फिलहाल किसी बड़े बदलाव से बचें। परेशानी आने पर अनुभवी लोगों की सलाह लें। सरकारी काम में अधिकारियों की मदद उपयोगी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सूचना मिल सकती है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम के असर से बचाव रखें और खानपान तथा दिनचर्या पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

