Headlines

GNM छात्राओं ने मॉडल से समझाया स्वास्थ्य केंद्रों का काम:जहानाबाद में एग्जीबिशन, स्वास्थ्य व्यवस्था के अलग-अलग पहलू दिखाए




जहानाबाद सदर अस्पताल जीएनएम स्कूल में तीसरे साल की छात्राओं ने एग्जीबिशन लगाई। उन्होंने मॉडल से स्वास्थ्य व्यवस्था व स्वास्थ्य केंद्रों का काम समझाया। कार्यक्रम प्रिंसिपल खुशबू कुमारी की देखरेख में हुआ। छात्राओं को तीन ग्रुप में बांटा गया। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चेक हेल्थ सेंटर और आंगनबाड़ी वेलनेस सेंटर के मॉडल पेश किए। इन मॉडलों से उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की बनावट, सुविधाएं और कार्यप्रणाली आसान भाषा में समझाई। छात्राओं ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था सिर्फ बड़े अस्पतालों तक नहीं, बल्कि प्राथमिक और सामुदायिक केंद्र लोगों तक सेवाएं पहुंचाते हैं। उन्होंने मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। प्रिंसिपल खुशबू कुमारी ने कहा कि एग्जीबिशन से छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी मिलती है। भविष्य में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ने वाली छात्राओं के लिए यह महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *