![]()
जहानाबाद के घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने ग्रामीण इलाकों में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू किया है। इसका मकसद घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अस्पताल न आना पड़े और बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर हो सके। स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दे रहे स्वास्थ्यकर्मी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की एएनएम गांव-गांव जाकर लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर और कैंसर की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्यकर्मी उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर जरूरत पड़ने पर आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दे रहे हैं। शुरुआती पहचान से बीमारियों का इलाज संभव इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर-संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की समय पर पहचान करना है। लोगों को नियमित जांच, सही खान-पान, शारीरिक गतिविधि और नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग का मानना है कि शुरुआती पहचान से बीमारियों का इलाज संभव है।
Source link
जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया चिकित्सा आपके द्वार अभियान:ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर हो रही BP, शुगर और कैंसर की जांच
