Headlines

कैमूर चेकपोस्ट पर 12 घंटे फंसे पिंडदानी:सर्वर डाउन से 50 से ज्यादा वाहन अटके, टैक्स चालान नहीं कटने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन




कैमूर के मोहनियां समेकित चेकपोस्ट पर सर्वर डाउन होने के कारण गयाजी जा रहे पिंडदानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे राज्यों से आए 50 से ज्यादा वाहन चेकपोस्ट पर करीब 10 से 12 घंटे तक फंसे रहे। सर्वर खराब होने के कारण वाहनों का टैक्स चालान नहीं कट पा रहा था। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने और चेकपोस्ट पर पानी व खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं और वाहन चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अधिकारियों के पहुंचते ही बिना टैक्स भेजे गए वाहन सड़क जाम की सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के अधिकारी और मोहनियां थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति संभालते हुए 50 से ज्यादा वाहनों को तत्काल बिना टैक्स जमा किए ही गया जाने की अनुमति दी। चालकों को डीटीओ का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया, ताकि आगे टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जा सके। एक दिन पहले डीएम-एसपी ने किया था निरीक्षण खास बात यह है कि घटना से एक दिन पहले कैमूर डीएम और एसपी ने मोहनियां चेकपोस्ट का दौरा किया था। इस दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अगले ही दिन सर्वर की खराबी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण पिंडदानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। डीटीओ बोले- सर्वर खराबी से आई थी परेशानी कैमूर डीटीओ ललित राही ने बताया कि सर्वर में खराबी के कारण टैक्स चालान काटने में परेशानी हुई थी। बाद में सर्वर की समस्या को ठीक कर दिया गया और वाहनों को आगे भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *