Headlines

1 अक्टूबर का राशिफल:कन्या वालों को एक्स्ट्रा इनकम का रास्ता मिलेगा, मकर वालों को मिल सकते हैं विशेष अधिकार


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (1 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 1 अक्टूबर को कन्या राशि वालों के लिए अतिरिक्त आय का नया साधन बन सकता है और पार्टनरशिप की डील फायदेमंद रहने के योग हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को कोई खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि की बिजनेसवुमन के लिए दिन अनुकूल है और विदेश से जुड़े कारोबार में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को नए काम के लिए किए जा रहे प्रयास में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि के लोगों के लिए नया कारोबार शुरू होने और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वाले नौकरी में अपना टारगेट हासिल कर सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रह सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे खुद पर गर्व महसूस होगा। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक तरीके से काम पूरे करें। समाज और करीबी लोगों के बीच आपका प्रभाव बना रहेगा। नेगेटिव- सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के बजाय किसी भी समस्या पर गहराई से विचार करें और उसका समाधान निकालें। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से मन में किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें।

करियर- बिजनेस में आमदनी की स्थिति सामान्य रहेगी। फिलहाल धैर्य और शांति से काम करने का समय है। कोई परेशानी आने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। इससे बिजनेस से जुड़ी नई और उपयोगी जानकारी भी मिल सकती है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाए रखें। हेल्थ- असंतुलित खानपान से बचें। पेट से जुड़ी परेशानी के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- आज मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलने से सुकून और खुशी महसूस होगी। पिछले कुछ समय से अपने अंदर सकारात्मक बदलाव भी महसूस कर रहे होंगे। आज कोई मीटिंग तय है तो पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं। सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा हो सकते हैं। इससे कुछ चिंता रहेगी। लेनदेन में सावधानी रखें। विपरीत विचार रखने वाले लोगों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें, वरना मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।

करियर- कारोबारी मामलों में फिलहाल कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। अपनी कार्यप्रणाली की ज्यादा जानकारी दूसरों के साथ शेयर न करें। विदेश से जुड़े कारोबार में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालें। इससे आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। हेल्थ- गलत खानपान से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। इससे आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। नेगेटिव- घर की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कठोर फैसले लेने के बजाय धैर्य से स्थिति संभालें। छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

करियर- कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी होगा। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- अनियमित खानपान से गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। खानपान में संयम रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखने से ज्यादातर जरूरी काम समय पर पूरे कर लेंगे। दूसरी गतिविधियों में भी आपकी मौजूदगी रहेगी। खासतौर पर महिलाएं अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना परेशानी में डाल सकता है। काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ाने से बचें।

करियर- कारोबार में किसी नए काम के लिए चल रहे प्रयास आज सफल हो सकते हैं। नई मशीन या तकनीक इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। लव- घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अपने प्रेम संबंधों का ज्यादा प्रदर्शन करने से भी बचें। हेल्थ- प्रदूषण और इंफेक्शन से बचाव रखें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- निजी जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज बाहरी गतिविधियों को टालकर घर पर अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। आपके काम पूरे होंगे। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा शक करना आपके और परिवार दोनों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी हो तो शिक्षक से मदद लेने में संकोच न करें।

करियर- बिजनेस में नयापन लाने के लिए कुछ योजनाओं पर काम शुरू होगा। अपनी कार्यप्रणाली और कारोबारी गतिविधियों की जानकारी दूसरों को न दें। कोई व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है और आपको नुकसान हो सकता है। लव- परिवार का सहयोग और समर्थन मिलेगा। पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। हेल्थ- ज्यादा तनाव लेने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। समय-समय पर आराम करें और कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करें और अपने संपर्क बढ़ाएं। इससे सफलता मिलने की संभावना मजबूत होगी। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां समारोह में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। इस समय नुकसान होने की आशंका है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता दें। करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।

करियर- बिजनेस में अतिरिक्त आमदनी का कोई नया साधन बन सकता है। पार्टनरशिप की योजना है तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दिन का काफी समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों में बीतेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की पढ़ाई और करियर से जुड़ी गतिविधियों में भी आपका सहयोग रहेगा। हेल्थ- खानपान में लापरवाही से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस रखें। लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से भी राहत मिल सकती है। नेगेटिव- अनचाहे लोगों के संपर्क से दूर रहें और समय की कीमत समझें। करीबी रिश्तों में स्वार्थ की भावना दिखाई दे सकती है। पुरानी प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या फिर सामने आ सकती है। बातचीत में गलत या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न करें।

करियर- बिजनेस में किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। कमाई और फायदे की नई संभावनाएं भी बनेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अवसर मिल सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। हेल्थ- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह विचार कर लें। बेकार के कामों में समय खराब न करें।

करियर- फिलहाल मौजूदा कारोबार पर ही ध्यान दें। नया काम या नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने की स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर बेवजह विवाद हो सकता है, इसलिए अपने काम और व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक रहेगी, लेकिन इसके बाद आपसी नजदीकियां और बढ़ सकती हैं। हेल्थ- खानपान पर नियंत्रण रखें। गैस और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और अनुकूल परिस्थितियां आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। बेकार की गतिविधियों में समय लगाने से नुकसान होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

करियर- बिजनेस में मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि परेशानी खड़ी कर सकती है। कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर गलतफहमी हो सकती है। लव- पारिवारिक समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। विवाहेतर संबंध परेशानियां बढ़ा सकते हैं। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- अपनी सूझबूझ से किसी समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियों से सुकून रहेगा। नेगेटिव- शेयर बाजार और दूसरे जोखिम वाले कामों से दूर रहें। नुकसान होने की आशंका है। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा करें। भावनाओं में आकर किसी पर विश्वास करना ठीक नहीं होगा।

करियर- अपनी बिजनेस रणनीति और काम करने के तरीके की जानकारी दूसरों से शेयर न करें। कार्यस्थल के किसी कर्मचारी से नुकसान होने की आशंका है। मार्केटिंग के काम फिलहाल टालकर कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित और संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- घर में करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों में अच्छी प्रगति देखकर भी राहत महसूस होगी। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण कामों की पहले से योजना बनाएं। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदेह हो सकता है। हर फैसला सोच-समझकर लें।

करियर- कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर काम शुरू करने का विचार बनेगा, लेकिन फिलहाल किसी तरह का जोखिम न लें और निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। बेवजह की मित्रता से दूरी बनाए रखें। हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की तबीयत के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। इस समय किया गया निवेश फायदेमंद रह सकता है। दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपनी समझ के अनुसार फैसला लेना बेहतर होगा। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से आप खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। आलस की वजह से जरूरी काम रुक सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखें।

करियर- कार्यस्थल पर मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत होगी। व्यवस्था बेहतर करने के लिए वास्तु संबंधी नियमों पर भी ध्यान दिया जा सकता है। ऑफिस में फाइल और दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। लव- घर में सुकून का माहौल रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आराम के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *