Headlines

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिन के लिए टली:बक्सर में आज से ओपीडी सेवा शुरू, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी




बक्सर में सरकारी डॉक्टरों की चार दिन से चल रही हड़ताल 10 दिन के लिए टल गई है। स्वास्थ्य विभाग से बातचीत में सहमति बनने के बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने यह फैसला लिया। मंगलवार से बक्सर समेत राज्य के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। संघ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत अच्छे माहौल में हुई। इसमें संघ की कई मुख्य मांगों पर सहमति बनी। बाकी मांगों पर विभाग ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। 10 दिन में मांगों पर नहीं लिया गया फैसला हालांकि, संघ ने सरकार को चेतावनी भी दी है। अगर 10 दिन के अंदर मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। तब ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी जाएगी। संघ ने सरकार से डॉक्टरों के मान-सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है। साथ ही, सभी डॉक्टरों से पूरी लगन से मरीजों की सेवा में लौटने की अपील की है। इस फैसले से बक्सर के मरीजों को राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *