Headlines

निगम का 1 दिन में रिकॉर्ड 1.11 करोड़ टैक्स कलेक्शन:300 संपत्तियों का हुआ टैक्स असेसमेंट, सबसे आगे पाटलिपुत्र अंचल; पटना में चल रहा अभियान




पटना नगर निगम ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 1.11 करोड़ रुपए से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। यह चालू वित्तीय वर्ष में 1 दिन में अब तक का सबसे अधिक कलेक्शन है। इस दौरान करीब 300 संपत्तियों का टैक्स असेसमेंट और पुनर्निर्धारण भी किया गया। 6 अंचलों से प्राप्त कुल 1.11 करोड़ रुपए से सबसे अधिक और पाटलिपुत्र अंचल से 25.02 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ। नगर आयुक्त यशपाल मीणा की निगरानी में निगम की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चला रही हैं। टीमों की ओर से संपत्तियों का सर्वे, कर निर्धारण, बकाया राशि की वसूली और लोगों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 300 के करीब संपत्तियों का कर निर्धारण अभियान के दौरान अजीमाबाद में 50, बांकीपुर में 24, कंकड़बाग में 49, नूतन राजधानी में 45, पाटलिपुत्र में 43 और पटना सिटी में 18 संपत्तियों का कर निर्धारण किया गया। इसके अलावा 51 संपत्ति मालिकों ने स्व-कर पुनर्निर्धारण कराया। फील्ड जांच में 13 संपत्तियों के पूर्व निर्धारित कर में गड़बड़ी मिलने पर निगम ने पेनाल्टी के साथ दोबारा कर निर्धारण किया। 30 सितंबर तक टैक्स जमा करने की अपील पटना नगर निगम ने संपत्ति मालिकों से 30 सितंबर तक बिना पेनाल्टी संपत्ति कर जमा करने की अपील की है। इसके बाद बकाया टैक्स पर नियमानुसार 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह पेनाल्टी लगेगी। संपत्ति मालिक निगम के ऑनलाइन पोर्टल pmcptax.bihar.gov.in के माध्यम से टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी निगम टैक्स काउंटर पर भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *