Headlines

अवैध कारोबार में लेनदेन को लेकर जीशान की किडनैपिंग:सुपौल पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद, SP बोले-मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका जेल




सुपौल में युवक के किडनैपिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। अपहृत जिशान खान को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं घटना में संलिप्त एक अपराधी को हिरासत में लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध कारोबार में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड नंबर-15 स्थित एसएच-91 की है। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि कार सवार अज्ञात अपराधियों ने महद्दीपुर निवासी खुर्शीद खान के बेटे जिशान खान का अपहरण कर लिया था। घटना के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। सूचना मिलते ही भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। इसके बाद त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ और अंचल पुलिस निरीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 4 छापेमारी दलों ने संभावित ठिकानों पर की कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। टीम को तीन से चार छापेमारी दलों में बांटकर अपराधियों के संभावित ठिकानों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस ने आसूचना संकलन, वैज्ञानिक अनुसंधान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद अररिया पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से जिशान खान को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास एसपी शरथ आरएस ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चारपहिया वाहन और एक आरोपी को भी पकड़ा। पूछताछ में जिशान और आरोपियों के बीच अवैध कारोबार में रुपए के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अन्य संलिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर ली है और छापेमारी की जा रही है। वहीं फरारा मुख्य आरोपी पहले से जेल जा चुका है। हिरासत में लिए गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मामले में भीमपुर थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *