Headlines

सोनू हत्याकांड में तीन आरोपी गिफ्तार:मां के बयान पर केस दर्ज, हथियार बरामद; गांव के बाहर करीब से मारी थी गोली




भोजपुर पुलिस ने सोनू सिंह तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की मां मीना देवी के बयान पर हेमतपुर गांव निवासी मोनू सिंह और मैनपुरा के गोलू साह को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धोबहा थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या हुई थी। मां ने बताया कि सोनू को घर से बुलाकर ले गया और इसके बाद गांव स्थित काली मंदिर के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। हालांकि मृतक का मोबाइल फोन अभी बरामद नहीं हुआ है। तीन आरोपी अरेस्ट प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी हेमतपुर गांव निवासी मोनू सिंह के अलावा उसी गांव के सूर्या सिंह और मैनपुरा गांव निवासी अंकुर उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंकुर उपाध्याय पर घटना में इस्तेमाल हथियार को छिपाने, जबकि सूर्या सिंह पर हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी मौके पर पहुंचे इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रविवार की मध्यरात्रि मैनपुरा गांव पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने घटनास्थल से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं और पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और अब तक हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अनुसंधानकर्ता को उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गोली मारकर हुई थी हत्या बता दें, रविवार शाम मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के पास हेमतपुर गांव निवासी सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसे काफी नजदीक से सिर के बाएं हिस्से में गोली मारी, जो सिर के दाहिने हिस्से से आर-पार हो गई। गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, घटना में शामिल अन्य लोगों और हथियार की सप्लाई की कड़ी को जोड़ने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *