Headlines

पटना में गैराज मालिक का गोली मारकर मर्डर:दुकान बंद कर लौटते वक्त मारी 3 गोलियां; तीन दिन पहले जनसुराज नेता पर हुई थी फायरिंग




पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई है। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते हैं। शनिवार रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अंजनी को तीन गोली लगी और वो सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। मौके से मिले 3 खोखे गोलीबारी की सूचना मिलते ही रामकृष्णानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अंजनी नंदन को कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किये गये हैं. घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद अंजनी के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे। 3 दिन पहले जनसुराज नेता को बदमाशों ने मारी थी गोली पटना के बुद्धाकॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवई पुरी के पास पूर्व पार्षद और जनसुराज कार्यकर्ता अनिल कुमार यादव को 5 गोली मारी थी। वारदात को अंजाम तब दिया गया था जब वो मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में वो अपने समर्थकों के साथ बैठे थे। बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 14 राउंड गोली चलाई है। मौके से 8 खोखे भी मिले थे। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बदमाश गोली मारने के बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले थे। अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर गर्ल्स हॉस्टल है। बताया जा रहा कि इलाका काफी रिहायशी है। घटना के बाद विधायक प्रशांत किशोर भी अस्पताल पहुंचे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *