Headlines

तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर NDA ने बनाई रणनीति:विजय सिन्हा बोले- अभिषेक झा एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार, नामांकन में एकजुटता दिखाने की तैयारी




तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए ने रविवार को मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में रणनीतिक बैठक की। करीब दो घंटे चली बैठक में एनडीए के पांचों घटक दलों के जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में बूथ और प्रखंड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा एनडीए के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि पूरा गठबंधन एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। सिन्हा ने कहा कि एनडीए को क्षेत्र के बुद्धिजीवी और स्नातक मतदाताओं का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग और मनोबल के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही।
पांचों दलों के नेताओं ने बनाई रणनीति बैठक में गायघाट विधायक कोमल सिंह, बोचहां विधायक बेबी देवी, मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा, सकरा विधायक आदित्य कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री रामसूरत राय और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार समेत एनडीए के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रखंड और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया। एक-एक मतदाता तक पहुंचने की हो रही तैयारी जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा ने कहा कि बैठक में चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीतिक चर्चा हुई। प्रखंड स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और एक-एक मतदाता तक पहुंचने की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एनडीए के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं का सहयोग उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य सहयोगी नेताओं की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के साथ उनसे समर्थन और मत देने की अपील की जाएगी।
5 अक्टूबर को आयुक्त कार्यालय में नामांकन अभिषेक झा ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर आयुक्त कार्यालय में एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में समागम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। 2024 में चुनाव लड़ चुके हैं अभिषेक झा अभिषेक झा ने कहा कि वे 2024 के तिरहुत स्नातक उपचुनाव में भी एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार थे। उस चुनाव में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। आधिकारिक चुनाव रिकॉर्ड के अनुसार, 2024 के उपचुनाव में अभिषेक झा जदयू उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। झा ने कहा कि चुनाव के बाद भी वे क्षेत्र से जुड़े रहे और करीब 22 महीनों से मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनका फोकस सीधे मतदाताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर है।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी एनडीए नेताओं ने बैठक में आगामी चुनाव को लेकर आपसी समन्वय और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की। अभिषेक झा ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। अब नामांकन और उसके बाद होने वाले कार्यक्रम के जरिए चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की तैयारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *