![]()
चांदन थाना पुलिस ने गुरुवार को देवघर-कटोरिया मुख्य मार्ग पर पांडेयडीह मोड़ के पास एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गश्ती दल ने पांडेयडीह मोड़ के पास एक संदिग्ध पिकअप को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। पुलिस ने वहीं से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जामबाद निवासी अशोक मरांडी (30) के तौर पर हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड से मुंगेर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
चांदन पुलिस ने पिकअप से भारी मात्रा में शराब पकड़ी:झारखंड से मुंगेर जा रही थी खेप, चालक गिरफ्तार
