Headlines

अररिया में 75 एएसआई बने दारोगा,एसपी ने लगाया दूसरा स्टार:कंधे पर सजे 2 सितारे तो खिल उठे चेहरे, एसपी ने दी नई जिम्मेदारियां




अररिया में गुरुवार को 75 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर पदोन्नति मिली। लंबे समय से बेहतर सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में एसपी जितेंद्र कुमार ने नए दारोगाओं के कंधों पर दूसरा स्टार लगाकर उन्हें नई रैंक की जिम्मेदारी सौंपी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दूसरा स्टार जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक समारोह को संबोधित करते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी नवपदोन्नत दारोगाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कंधे पर लगा दूसरा स्टार केवल पद और सम्मान नहीं, बल्कि जनता के प्रति बढ़े विश्वास, कर्तव्य और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। जांच अधिकारी की भूमिका अहम एसपी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में जांच अधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। नए दारोगाओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया। वर्षों की सेवा के बाद मिला प्रमोशन पदोन्नति के बाद पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। वर्षों की सेवा और मेहनत के बाद दारोगा बनने का पल उनके लिए खास रहा। पिपिंग सेरेमनी के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नवपदोन्नत दारोगाओं को बधाई दी। कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद समारोह में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह, डीएसपी (रक्षित) सुधीर कुमार, सार्जेंट मेजर विक्रांत सिंह, सार्जेंट अमित कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, अररिया सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला, रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सुनील सुमन और बिक्रम कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *