Headlines

गयाजी से पटना-डीडीयू के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी:रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा, भीड़ के लिए हो रही व्यवस्था




पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। गयाजी रेलवे स्टेशन पर भीड़ संभालने से लेकर यात्रियों के आने-जाने तक की व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ने पर गयाजी से पटना और गयाजी से डीडीयू के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गुरुवार को डीआरएम उदय सिंह मीना, डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने गयाजी रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। इन आला अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में पैदल घूमकर व्यवस्थाओं को देखा। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। अतिरिक्त ट्रेन रैक तैयार रखे जाएंगे
रेलवे की ओर से जबलपुर, रानी कमलापति समेत कई प्रमुख स्टेशनों से पितृपक्ष के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसके अलावा गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अतिरिक्त ट्रेन रैक तैयार रखे जाएंगे। इसका इस्तेमाल भीड़ बढ़ने पर किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गयाजी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ती है तो अतिरिक्त रैक से स्पेशल ट्रेन चलाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। गयाजी से पटना और गयाजी से डीडीयू के बीच भीड़ के हिसाब से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विष्णुपद मंदिर में बनेगा टिकट काउंटर पितृपक्ष में गया आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी सुविधा विष्णुपद मंदिर परिसर में मिलेगी। यहां रेलवे का विशेष टिकट काउंटर बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को टिकट लेने के लिए हर बार रेलवे स्टेशन आने की जरूरत नहीं होगी।
काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी भी मिलेगी। यात्री वहीं से टिकट बुक करा सकेंगे। इससे विष्णुपद और आसपास के इलाके में रहने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
गयाजी स्टेशन पर भीड़ को एक जगह नियंत्रित रखने के लिए बड़ा होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। यहां यात्रियों के बैठने और ठहरने की व्यवस्था रहेगी। पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। खान-पान की व्यवस्था भी रहेगी। एटीवीएम मशीनों की संख्या बढ़ाई गई जिला प्रशासन और रेलवे की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। भीड़ के बीच किसी यात्री की तबीयत खराब होने पर तत्काल इलाज की सुविधा देने की तैयारी है। भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर एटीवीएम मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है। यात्रियों की मदद के लिए फैसिलिटेटर तैनात रहेंगे। अनारक्षित टिकट के लिए मोबाइल यूटीएस ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात रहेंगी। भीड़ के दौरान स्टेशन के प्रवेश और निकास वाले हिस्सों पर भी नजर रखी जाएगी।
रेलवे के मुताबिक पिछले साल करीब 20 लाख श्रद्धालु रेल मार्ग से गयाजी पहुंचे थे। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *