![]()
शेखपुरा में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर चेवाड़ा की ओर भाग गया। हादसा शेखपुरा-सिकंदरा नेशनल हाईवे पर अंदौली मोड़ और डीएवी स्कूल के बीच हुआ। टक्कर के बाद युवक सड़क पर घायल हालत में पड़ा था। इसी दौरान चेवाड़ा थाना की गश्ती टीम सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह के साथ वहां पहुंची। पुलिस ने युवक को सड़क से उठाया और तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में हुई घायल की पहचान अस्पताल में घायल युवक की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के बरारी गांव निवासी दशरथ चौहान के बेटे अरविंद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बाजार से घर लौट रहा था युवक जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार बाइक से चेवाड़ा बाजार की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अंदौली मोड़ के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Source link
शेखपुरा में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर:हालत नाजुक; हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
