Headlines

मोतिहारी में सूर्य किरण एयर शो की तैयारी तेज:गांधी मैदान में रिहर्सल शुरू, लाखों लोगों के आने की उम्मीद




मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 25 सितंबर को होने वाले सूर्य किरण कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू हो गया है। एयरफोर्स के जवानों ने आसमान में अपने करतब दिखाने शुरू कर दिए हैं। वायुसेना की एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ एक शानदार एरोबेटिक शो का प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। ट्रायल के पहले दिन गांधी मैदान में हवाई तैयारी की गई, जिसमें आसमान में पांच विमानों ने अपने करतब दिखाए। एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ मिलकर रिव्यु एयरफोर्स और जिला प्रशासन की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारी का जायजा ले रही हैं। तैयारी का जायजा लेने के लिए सदर एसडीओ और सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार गांधी मैदान पहुंचे और एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ मिलकर समीक्षा की। इस दौरान एसडीओ ने बताया कि सूर्य किरण टीम अपने शानदार और पेशेवर प्रदर्शन की परंपरा को यहां के लोगों को दिखाएगी। इसमें 9 लाल और सफेद रंग के हॉक MK-132 विमानों के साथ आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। मोतिहारी में पहली बार ऐसा एयर शो उन्होंने कहा कि खासकर वायुसेना में जाने वाले युवाओं के लिए यह एक खास अनुभव होगा। जिले के सभी युवक, खासकर मैट्रिक और इंटर के छात्र जो वायुसेना में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम बेहद खास है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस शो को देखें। इस एयर शो को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। मोतिहारी में पहली बार इस तरह का एयर शो हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *