Headlines

पूर्व विधायक पप्पू खां पर 25 हजार का इनाम घोषित:पत्नी समेत पांच माह से फरार चल रहे हैं, जमीन धोखाधड़ी का है मामला




जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर जबरन कब्जा करने और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे बिहारशरीफ के पूर्व विधायक नौशादुन नबी उर्फ पप्पू खां पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो रही है। लगातार पांच महीने से गिरफ्तारी से बच रहे पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय, बिहार (पटना) ने 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इस मामले में उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना भी नामजद हैं और दोनों ही लंबे समय से फरार चल रहे हैं। फर्जी कागजात बनाकर पत्नी के नाम कराई थी रजिस्ट्री मामला वेना थाना कांड संख्या 544/23 से जुड़ा है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर और फर्जी कागजात तैयार कराकर दूसरे की जमीन अपनी पत्नी आफरीन सुल्ताना के नाम रजिस्ट्री करा ली और उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। मामले में जालसाजी और रंगदारी के आरोप सिद्ध होने के बाद न्यायालय की ओर से दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट निर्गत किया जा चुका है। अग्रिम जमानत नहीं मिली, कुर्की के आदेश का इंतजार गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व विधायक और उनकी पत्नी ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। हालांकि, तीन अलग-अलग अदालतों में ट्रांसफर होने के बावजूद उन्हें अब तक जमानत से कोई राहत नहीं मिली है। इधर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने आरोपित पूर्व विधायक के घर की जब्ती-कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। पुलिस फिलहाल इस संबंध में न्यायालय के अंतिम आदेश का इंतजार कर रही है। पुलिस टीम लगातार कर रही छापेमारी वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूर्व विधायक को गिरफ्तार कराने या उनके संबंध में गुप्त सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। इससे पहले 23 अप्रैल को डीएसपी संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने पूर्व विधायक के आवास पर सघन छापेमारी की थी, लेकिन वे चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा या वे अदालत में आत्मसमर्पण करने को विवश होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *