Headlines

DM ने GMCH का इंस्पेक्शन किया, गंदगी देख जताई नाराजगी:पूछा- 'सफाई वाला कौन है? शीशा तो साफ कर सकते हैं न!'




पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मंगलवार को बेतिया स्थित जीएमसीएच का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों और जरूरी मेडिकल यूनिट्स का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने सर्जरी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, आईसीयू, मेल और फीमेल मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, डायलिसिस वार्ड और ईसीजी रूम समेत कई यूनिट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में मौजूद मेडिकल सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्था, साफ-सफाई और जरूरी संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जरूरी निर्देश दिए। अच्छी व्यवस्था बनाए रखने पर खास जोर डीएम ने अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिवार वालों से बात की। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, दवाओं और जांच के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। जिला पदाधिकारी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था बनाए रखने पर खास जोर दिया। साथ ही जरूरत के हिसाब से अस्पताल की बिल्डिंग और परिसर में रंग-रोगन, मरम्मत और रखरखाव का काम कराने का निर्देश दिया। इससे मरीजों और उनके परिवार वालों को साफ और सुविधाजनक माहौल मिल पाएगा। सुविधाओं में लगातार सुधार करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को अच्छी मेडिकल सुविधा देने के साथ-साथ अस्पताल में साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और मरीजों की सुविधाओं में लगातार सुधार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बेतिया नगर निगम की नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, जीएमसीएच के अधीक्षक, प्राचार्य, डॉक्टर और दूसरे संबंधित अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *