Headlines

गयाजी- बेलागंज में पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो:हथियार दिखाकर रील की जानकारी के बाद FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर शेयर किया था वीडियो




गयाजी के बेलागंज प्रखंड की चिरैला पंचायत के मुखिया जितेंद्र यादव का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुखिया के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। वे एक गाने पर रील बनाते हुए हाथ मे पिस्टल लेकर बड़े ही अक्खड़पन के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुखिया की सोशल मीडिया स्टोरी पर भी शेयर किया गया था। इसके बाद किसी ने वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल हो गया। हथियार असली या नकली, जांच पड़ताल जारी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। लोग हथियार के साथ मुखिया का वायरल वीडियो को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली पिस्टल है या कोई दूसरी चीज यह फिलहाल जांच का विषय है। ताकि स्पष्ट हो सके कि वीडियो कब और कहां बनाया गया। थाना को जांच के लिए भेजा गया मामला इस मामले को लेकर लॉ एंड ऑर्डर के डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि इस तरह का एक मामला संज्ञान में आया है। मामले को जांच के लिए बेलागंज थाना भेजा गया है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष बोले- जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा इधर, बेलागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर किसने और कब पोस्ट किया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुखिया का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पुलिस भी अब जितेंद्र यादव की के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *