![]()
खगड़िया जिला बल के 59 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) पद का कार्यकारी प्रभार दिया गया है। मंगलवार को पुलिस केंद्र में इन अधिकारियों के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी हुई। एसपी पुष्कर आनंद ने उनके कंधों पर दो सितारे लगाए और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। यह व्यवस्था बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश और बेगूसराय क्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर की गई है। आदेश के तहत, पदोन्नत अधिकारियों को दारोगा पद पर पदभार ग्रहण करने की तारीख से वेतन स्तर-06 के हिसाब से आर्थिक लाभ मिलेगा। 59 एएसआई ने न्यायिक शपथ-पत्र दिया हालांकि, अगले आदेश तक सभी अधिकारी अपने मौजूदा जिले, इकाई या कार्यालय में ही काम करते रहेंगे। कार्यकारी प्रभार पाने वाले सभी 59 एएसआई ने न्यायिक शपथ-पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई लंबित नहीं है, कोई दंडादेश नहीं है और न ही कोई निगरानी, आपराधिक या अन्य न्यायिक मामला लंबित है। पुलिस कार्यालय ने आदेश में साफ किया है कि अगर भविष्य में इन तथ्यों के उलट कोई जानकारी सामने आती है या पात्रता में कोई गलती मिलती है, तो आदेश को बदला या रद्द किया जा सकता है। संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर फोकस पदोन्नति पाने वालों में चित्रगुप्त नगर थाना के रामशशि कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह और उमाकांत पासवान भी शामिल हैं। इनके अलावा उमेश प्रसाद यादव, सुदामा सिंह, अनिल कुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद, अजय कुमार सिंह, बलवंत कुमार सिंह, कुंदन कुमार ओझा, विजय कुमार, संजय कुमार चौबे, बेचन सिंह, महामाया प्रसाद, डेविड हॉसदा, वीरेंद्र उरांव, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह और दशरथ प्रसाद सिंह समेत कुल 59 एएसआई को कार्यकारी प्रभार मिला है। समारोह में सदर-01 एसडीपीओ रमेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार मिश्रा, डीएसपी रक्षित रंजीत कुमार, डीएसपी साइबर निशांत गौरव और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने नए पदोन्नत अधिकारियों से कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाएं। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
Source link
59 ASI को मिला दारोगा का कार्यकारी प्रभार:कंधों पर लगाए 2 स्टार, पुलिस केंद्र में हुई पीपिंग सेरेमनी
