![]()
नालंदा में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मूरत बिगहा गांव निवासी बब्लू की पत्नी रीना कुमारी(25) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सास को हिरासत में लिया है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र की है। साल भर पहले हुई थी शादी पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहनीचक निवासी रीना की शादी महज एक साल पहले हुई थी। पति बब्लू पेशे से मजदूर है। पहले काम के सिलसिले में बाहर रहता था, लेकिन पिछले दो महीनों से वह गांव में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। मृतका के बहनोई कुनकुनी यादव ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज और घरेलू कामकाज को लेकर रीना के साथ ससुराल में मारपीट की जा रही थी। बुधवार के दिन भी घर में विवाद हुआ था। दोपहर तक रीना बिल्कुल ठीक थी और परिजनों से उसकी बात भी हुई थी, रीना की मां स्वयं घर जाकर आई थी। लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक उसकी मौत की खबर आई। ससुराल पक्ष ने मायके के बजाय रिश्तेदारों को दी सूचना वहीं, दादा विजय का आरोप है कि घटना के बाद ससुराल वालों ने कोई सूचना नहीं दी, बल्कि गुड़ली स्थित उसकी मौसी को फोन कर बताया। इसके बाद जब अन्य रिश्तेदारों के जरिए मायके वालों तक खबर पहुंची, तब वे आनन-फानन में मूरत बिगहा पहुंचे।
परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी पति बबलू घर छोड़कर फरार हो चुका था। घर पर सिर्फ पोती की सास मौजूद थी। आशंका है कि मारपीट के बाद रीना को जबरन कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत किसी जहरीले पदार्थ के खाने से हुई है या मारपीट के कारण, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। परिजनों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नालंदा में ससुराल में मिली विवाहिता की लाश:एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में सास
