![]()
सहरसा के सोनवर्षाराज प्रखंड में गुरुवार को सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के साहपुर गांव के वार्ड नंबर-10 निवासी श्याम कुमार उर्फ घनश्याम पोद्दार के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय विधिया पोद्दार के पुत्र थे। बताया गया कि श्याम विश्वकर्मा पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सहमौरा के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। पूजा का सामान लेने जा रहा था युवक परिजनों के अनुसार, श्याम कुमार अपने दोस्त की बाइक लेकर सोनवर्षाराज बाजार जा रहे थे। सहमौरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सोनवर्षाराज थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। बाइक मालिक मोटरसाइकिल लेकर चला गया बताया गया कि हादसे के बाद बाइक का मालिक अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां से चला गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि श्याम कुमार की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा भी है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता की एक साल पहले हो चुकी है मौत श्याम के पिता विधिया पोद्दार की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। श्याम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों के अनुसार, श्याम की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
विश्वकर्मा पूजा का सामान खरीदने जा रहे मजदूर की मौत:सहमौरा के पास बेकाबू बाइक पोल से टकराई; मौके पर ही गई जान
