![]()
कैमूर के रामगढ़ में सेना के जवान शत्रुघन यादव की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जवान को एक हफ्ते पहले पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया गया था। बुधवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुरुवार को ग्रामीणों ने रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने इस मामले में कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने बताया कि एसपी से मुलाकात के बाद ही थाना प्रभारी ने कार्रवाई की, लेकिन वह भी ढीली रही। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग प्रदर्शनकारी अनिल कुमार गोंड और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने दिनदहाड़े जवान पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें जला दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस घटना में करीब 20 लोग शामिल थे। उन्होंने सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। ग्रामीणों ने डीएम और एसपी से लिखित आश्वासन मांगा है। 4 नामजद आरोपियों में 3 गिरफ्तार मामले को देखते हुए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांगों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के 4 नामजद आरोपियों में से 3 को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी की भूमिका पर उठ रहे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम खत्म कराने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें…
Source link
आर्मी जवान शत्रुघन यादव को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया:इलाज के दौरान तोड़ा दम, रामगढ़ में सड़क जाम कर आरोपी को फांसी देने की मांग
