![]()
जमुई के बरहट प्रखंड की नुमर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय केवाल के पास पिछले एक साल से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से जमा पानी सड़ने के कारण इलाके में दुर्गंध फैल रही है। वहीं, रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इससे बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए जलजमाव हटाने की मांग की है। एक साल से नहीं हटा जलजमाव ग्रामीण सीता देवी, संजू देवी, निर्मला देवी, चंचला देवी, जितेंद्र कुमार, मनीष भारती, पप्पू कुमार और कमलेश का कहना है कि स्कूल के पास लंबे समय से पानी जमा है। पानी के सड़ने से बदबू इतनी बढ़ गई है कि आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। शाम होते ही बढ़ जाता है मच्छरों का प्रकोप ग्रामीणों के मुताबिक शाम होते ही मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। लोगों को डर है कि लंबे समय तक जलजमाव रहने से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पहले प्रखंड अधिकारी से मिलने पहुंचे ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण पहले प्रखंड पदाधिकारी के पास पहुंचे थे। उनके नहीं मिलने पर वे आवेदन लेकर अंचल अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। CO पर आवेदन लेने से इनकार का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल अधिकारी ने उनका आवेदन लेने से मना कर दिया और उन्हें वहां से जाने को कहा। ग्रामीणों के अनुसार, आवेदन को कथित तौर पर फेंक भी दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या लेकर पहुंचे लोगों को अधिकारी की ओर से डांटा गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से करने का फैसला लिया। SDO के पास पहुंचकर की शिकायत ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार के समक्ष पूरी घटना रखी और जलजमाव की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसके कुछ देर बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर स्कूल के पास जमा पानी की समस्या और अंचल कार्यालय में आवेदन नहीं लिए जाने की बात बताई। SDO बोले- आवेदन लेना जरूरी अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि कोई ग्रामीण समस्या लेकर अधिकारी के पास आता है तो उसका आवेदन जरूर लिया जाना चाहिए। आवेदन लेने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। आवेदन नहीं लेना सही तरीका नहीं SDO ने कहा कि अगर ग्रामीणों का आवेदन नहीं लिया गया है, तो यह सही तरीका नहीं है। मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से जमा पानी को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। उनका कहना है कि जल्द जलनिकासी नहीं कराई गई तो मच्छरों का प्रकोप और बढ़ सकता है। स्कूल के पास जलनिकासी की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल के पास जमा पानी की तत्काल निकासी कराने और भविष्य में दोबारा जलजमाव नहीं हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
Source link
प्राथमिक विद्यालय केवाल के पास एक साल से जमा पानी:जमुई में बदबू-मच्छरों से ग्रामीण परेशान, CO पर आवेदन फेंकने का आरोप; SDO से शिकायत
