Headlines

बेतिया में रोड एक्सीडेंट में बच्चे की मौत:बाइक सीखते समय बेकाबू होकर पुल से टकराई




पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में गुरुवार दोपहर एक किशोर की बाइक चलाना सीखने की चाहत उसकी जान पर भारी पड़ गई। बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई, जिससे 15 वर्षीय रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। बेकाबू होकर पुल से टकराई बाइक मृतक की पहचान डबरिया पंचायत के वार्ड संख्या-04 निवासी बिनोद चौधरी के 15 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, रजनीश गुरुवार को अपने घर से बाइक लेकर बैरा-परसौनी चौक की ओर जा रहा था। बताया गया है कि वह बाइक चलाना सीख रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से जा टकराई। हादसे में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर जांच की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। रजनीश की मौत की खबर से परिवार में दुख छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *