Headlines

कटिहार में नाव पर चल रही पाठशाला:पानी में डूबे स्कूल-कोचिंग; टीचर रोज बच्चों को नाव से सुरक्षित जगह लाकर पढ़ा रहे




कटिहार के अमदाबाद प्रखंड के रघुनाथपुर में बाढ़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। सरकारी स्कूल और कोचिंग सेंटर पानी में डूब गए हैं। कई बच्चों के घरों में भी पानी घुस गया है। लोग सड़क किनारे पॉलिथीन के नीचे किसी तरह रह रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बंद न हो, इसके लिए शिक्षक मोहम्मद साहब ने नाव को ही पाठशाला बना दिया है। वह रोज नाव चलाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित जगह तक लाते हैं। बच्चे नाव में किताब-कॉपियां लेकर बैठते हैं और चारों तरफ बाढ़ का पानी रहता है। न घंटी, न चारदीवारी, फिर भी पढ़ाई जारी
मोहम्मद साहब डूबे हुए इलाकों से कुछ छात्र-छात्राओं को नाव से कम पानी वाली सुरक्षित जगह तक लाते हैं। वहीं नाव पर उनकी पढ़ाई शुरू होती है। यहां न स्कूल की घंटी बजती है, न चारदीवारी है और न बड़ा क्लासरूम। इसके बावजूद बच्चे पूरी गंभीरता से पढ़ रहे हैं। सत्यम, अन्नु, रोहन और रेहान ने नहीं छोड़ी किताबें
बाढ़ के पानी के बीच सत्यम, अन्नु, रोहन और रेहान जैसे कई बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। उनके सामने मुश्किलें जरूर हैं, लेकिन उनकी किताबें बंद नहीं हुई हैं। घर में चूल्हा जलाना मुश्किल, हाथों में किताबें
जिन बच्चों के घरों में इस वक्त चूल्हा जलना मुश्किल है, उनके हाथों में किताबें हैं। जिनके स्कूल तक पानी पहुंच चुका है, उनके लिए शिक्षक ने नाव को ही पाठशाला बना दिया है। बाढ़ ने बहुत कुछ छीन लिया है, लेकिन इस नाव वाली पाठशाला ने बच्चों की पढ़ाई की उम्मीद को जिंदा रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *