Headlines

कोसी पीड़ितों के लिए RJD विधायक का महाधरना:सहरसा में बाढ़ नहीं अब समाधान चाहिए के नारे लगाए




सहरसा में कोसी नदी के कटाव से बेघर हुए सैकड़ों परिवारों के लिए मंगलवार को एक महाधरना दिया गया। यह धरना सहरसा स्टेडियम के बाहर ‘कोसी पीड़ित परिवार’ के बैनर तले हुआ। महिषी विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण भी पीड़ितों के समर्थन में धरने पर बैठे। इस दौरान धरना स्थल ‘बाढ़ नहीं अब समाधान चाहिए, कटाव नहीं पुनर्वास चाहिए’ के नारों से गूंज उठा। विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने आंदोलनकारियों की आवाज को मजबूती दी। धरना प्रदर्शन के बाद विधायक डॉ. गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (डीएम), सहरसा से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कोसी पीड़ितों की समस्याओं के जल्द और स्थायी समाधान की मांग की। दशकों से बाढ़ और कटाव की मार झेल रहे – विधायक धरनार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने कहा कि कोसी तटबंध के भीतर बसे लोग दशकों से बाढ़ और कटाव की मार झेल रहे हैं। कटाव के कारण कई परिवारों ने अपने घर और जमीन गंवा दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोसी पीड़ितों की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक हर विस्थापित परिवार को सम्मानजनक पुनर्वास और उनका हक नहीं मिल जाता। यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक चलेगा। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन सूत्री मांगें उठाई गईं। सरकार से की 3 मांग मौके पर मौजूद रहे कई पीड़ित और जनप्रतिनिधि मांग-पत्र सौंपने और धरने में विधायक के साथ पूर्व उप-प्रमुख सह पंसस (नवहट्टा) दीपक कुमार यादव, सरपंच नरगिस राखी, शशि भूषण, शिवनंदन सदा (सतौर), उमेश कुमार यादव, बैद्यनाथ यादव, जमशेद, पंकज कुमार, सुशील कुमार, मो. तल्हा सहित कोसी दियारा व तटबंध क्षेत्र से आए सैकड़ों पीड़ित व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *