Headlines

गोपालगंज में संघ अभ्युदय कार्यक्रम की तैयारियां तेज:13 दिसंबर को जुटेंगे स्वयंसेवक, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू; 2000 का टारगेट




गोपालगंज जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘संघ अभ्युदय’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर को मुजफ्फरपुर प्रांत कार्यालय पर होगा। इसमें गोपालगंज जिले के सभी स्वयंसेवकों को पूरी गणवेश में शामिल होने को कहा गया है। कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा एक बड़ा पथ संचलन होगा, जिसमें हजारों अनुशासित स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। रजिस्टर्ड स्वयंसेवक ही ले पाएंगे कार्यक्रम में भाग इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। संघ के स्वयंसेवकों ने अपने मोबाइल फोन से पहला रजिस्ट्रेशन करके इस अभियान की शुरुआत की। संगठन ने गोपालगंज जिले से करीब 2,000 स्वयंसेवकों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में सिर्फ रजिस्टर्ड स्वयंसेवक ही भाग ले पाएंगे। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद स्वयंसेवकों को एक एंट्री पास मिलेगा, जिसे दिखाकर ही वे कार्यक्रम स्थल पर जा सकेंगे। 10 से 12 स्वयंसेवकों की एक स्पेशल टीम बनी शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवकों के लिए पूरी गणवेश में आना जरूरी है। जिन स्वयंसेवकों के पास अभी गणवेश नहीं है, वे अपने स्थानीय संघ कार्यालय से इसे ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन अभियान और लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए 10 से 12 स्वयंसेवकों की एक खास टीम बनाई गई है। यह टीम अपने-अपने इलाकों में जाकर ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवकों से संपर्क करेगी और उनका रजिस्ट्रेशन कराएगी। जिले भर के स्वयंसेवकों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *