Headlines

PM Modi & Vladimir Putin Car Diplomacy in Delhi


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत के बाद साथ यात्रा की। दोनों नेता पुतिन की बख्तरबंद ऑरस सीनेट कार से भारत मंडपम पहुंचे।

दोनों ने INNOPROM प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। यह यात्रा 11 सदस्यीय BRICS समिट से एक दिन पहले हुई। पुतिन की इस कार को अक्सर ‘पहियों वाला किला’ कहा जाता है।

यह वही कार है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान पुतिन के साथ सवार हुए थे। वहीं, इसी साल किर्गिस्तान में SCO समिट में भी मोदी और पुतिन 31 अगस्त को एक कार में बैठे थे।

पीएम मोदी 2014 के बाद 12 बार अलग-अलग वर्ल्ड लीडर्स के साथ कार में बैठ चुके हैं। इसमें ओबामा, इमैनुएल मैक्रों जैसे लीडर्स शामिल हैं।

मोदी 11 बार वर्ल्ड लीडर्स के साथ एक काम में बैठे

30 सितंबर 2014 बराक ओबामा के साथ

पीएम के तौर पर मोदी की पहली विदेश यात्रा। वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी मोटरकेड के जरिए मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेमोरियल तक एक साथ यात्रा की।

पीएम के तौर पर मोदी की पहली विदेश यात्रा। वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी मोटरकेड के जरिए मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेमोरियल तक एक साथ यात्रा की।

4 जुलाई 2017 बेंजामिन नेतन्याहू के साथ

तेल अवीव में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया और वे एक साथ कार में बैठे।

तेल अवीव में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया और वे एक साथ कार में बैठे।

सितंबर 2025 पुतिन के साथ

तियानजिन, चीन: एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक के लिए पुतिन और मोदी ने एक ही कार में यात्रा की।

तियानजिन, चीन: एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक के लिए पुतिन और मोदी ने एक ही कार में यात्रा की।

अक्टूबर 2025 कीर स्टार्मर के साथ

लंदन: राजनयिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर एक कार में बैठे।

लंदन: राजनयिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर एक कार में बैठे।

दिसंबर 2025 पुतिन के साथ

नई दिल्ली, भारत: मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर पुतिन का स्वागत किया और वे एक साथ प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास तक गए।

नई दिल्ली, भारत: मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर पुतिन का स्वागत किया और वे एक साथ प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास तक गए।

16 दिसंबर 2025 इथियोपियाई पीएम के साथ

अदीस अबाबा, इथियोपिया: इथियोपियाई पीएम ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया और खुद कार चलाकर उन्हें विज्ञान संग्रहालय ले गए।

अदीस अबाबा, इथियोपिया: इथियोपियाई पीएम ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया और खुद कार चलाकर उन्हें विज्ञान संग्रहालय ले गए।

12 जनवरी 2026 जर्मन चांसलर के साथ

गुजरात, भारत: जर्मन चांसलर की यात्रा के दौरान मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनके साथ एक ही कार में यात्रा की।

गुजरात, भारत: जर्मन चांसलर की यात्रा के दौरान मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनके साथ एक ही कार में यात्रा की।

31 अगस्त 2026 पुतिन के साथ

बिश्केक, किर्गिस्तान: छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में एक ही कार से पहुंचे।

बिश्केक, किर्गिस्तान: छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में एक ही कार से पहुंचे।

11 सितंबर 2026 पुतिन के साथ

नई दिल्ली, भारत: द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत मंडपम में आयोजित 'इनोप्रोम' (INNOPROM) प्रदर्शनी के लिए एक साथ कार में गए।

नई दिल्ली, भारत: द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत मंडपम में आयोजित ‘इनोप्रोम’ (INNOPROM) प्रदर्शनी के लिए एक साथ कार में गए।

क्या होती है कार डिप्लोमेसी

कार डिप्लोमेसी का सीधा सा मतलब है जब दो देशों के शीर्ष नेता कूटनीतिक औपचारिकताओं (प्रोटोकॉल) को किनारे रखकर एक साथ एक ही कार में सफर करते हैं।

यह कोई आम सफर नहीं होता, बल्कि दुनिया को यह दिखाने का तरीका होता है कि दोनों नेताओं और उनके देशों के बीच बहुत गहरी व्यक्तिगत दोस्ती, सहजता और अटूट भरोसा है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

BRICS में मेहमानों को गिफ्ट में गुडी बैग दिया:इसमें बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा; मकसद भारतीय संस्कृति से परिचित कराना

BRICS समिट में शामिल होने आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू व मखाना पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।