Headlines

राजद ने जारी की स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की कैंडिडेट लिस्ट:6 उम्मीदवारों के नाम शामिल, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह उम्मीदवार




बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं, दो सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है। RJD की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया है। दो सीटों पर अभी फैसला बाकी RJD की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शेष दो सीटों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सभी घोषित प्रत्याशियों को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *