Headlines

यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का औचक निरीक्षण:अररिया कॉलेज में नकल मुक्त व्यवस्था पर जताई संतुष्टि, दिए जरूरी निर्देश




पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक डॉ. मोहम्मद जमीरुल आलम ने अररिया कॉलेज में शुक्रवार को यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त मिली परीक्षा निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त पाई गई। परीक्षा नियंत्रक ने कक्षों में जाकर छात्रों की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान किसी भी छात्र को नकल करते हुए नहीं पाया गया। उन्होंने केंद्र पर परीक्षा से जुड़े नियमों के पालन पर संतोष जताया। ओएमआर शीट की भी जांच डॉ. जमीरुल आलम ने छात्रों की ओएमआर शीट की जांच की। उन्होंने पाया कि छात्रों ने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारियां सही तरीके से भरी थीं। उन्होंने परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। प्राचार्य और वीक्षकों की सराहना परीक्षा नियंत्रक ने अररिया कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान की सराहना की। उन्होंने केंद्र पर बेहतर तरीके से कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालित कराने के लिए प्राचार्य, कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक और सभी वीक्षकों के कार्य की प्रशंसा की।
नकल पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई डॉ. जमीरुल आलम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल करते पकड़े जाने वाले छात्र के खिलाफ परीक्षा अधिनियम व नियमावली, 1981 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहचान-पत्र के बिना प्रवेश नहीं उन्होंने छात्रों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से लाएं। पहचान-पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *