Headlines

बांग्लादेशी घुसपैठिया 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर:बहराइच से ट्रेन लेकर पहुंचा था किशनगंज, जाली दस्तावेज और घुसपैठ के राज खुलने की उम्मीद




किशनगंज पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर टाउन थाना लाया गया। यहां ट्रैफिक और साइबर डीएसपी आरोपी हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह जानना चाहती है कि वह तारबंदी पार कर भारत में कैसे घुसा। साथ ही, उसे भारतीय सीमा में घुसने में किन लोगों ने मदद की। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। हसन शेख लगभग 40 दिन पहले हुआ था गिरफ्तार टाउन थाना पुलिस ने हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे रूईधासा प्रेमपुल के पास से पकड़ा गया था, जब वह महीन गांव डीलर चौक निवासी जाकिर हुसैन के साथ बाइक पर जा रहा था। पूछताछ में हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल (32) ने बताया कि वह बांग्लादेश के मालबाड़ी मियाचान बेपारिर कंडी अलावलपुर गोसाईरहाट, शरियतपुर का रहने वाला है। उसने एजेंट के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। भारत आने के बाद वह यूपी के बहराइच में रहने लगा था। गिरफ्तारी की रात वह बहराइच से ट्रेन से किशनगंज पहुंचा था और जाकिर हुसैन के घर जा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दूसरे भारतीय जाली दस्तावेज मिले थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद टाउन थाने में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *