Headlines

बच्चों से भरी स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 घायल:जमुई में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, 2 गंभीर रूप से जख्मी




जमुई के सोनो चौक पर बुधवार सुबह 8 बजे स्कूल जा रही एक वैन की बैटरी अचानक फट गई। इस घटना में वैन में सवार छह बच्चे झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। इनकी पहचान क्लास 2 के अंकित कुमार (पिता प्रमोद दास) और क्लास 3 के लवकुश कुमार (नीमाटील्हा इलाके के) के रूप में हुई है। बाकी चार बच्चों को मामूली चोटें थीं, जिन्हें उनके परिजन घर ले गए। सभी बच्चे सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के हैं। बताया जा रहा है कि वैन में करीब 12 बच्चों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन हादसे के समय इसमें लगभग 22 बच्चे सवार थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सीट के नीचे रखी बैटरी में धमाका घायल बच्चे अंकित कुमार ने बताया कि सीट के नीचे रखी बैटरी में अचानक धमाका हुआ, जिससे वह झुलस गया। अंकित की मां ने बताया कि उन्हें वैन में आग लगने की सूचना मिली थी, हालांकि मौके पर आग नहीं लगी थी, लेकिन उनके बच्चे के दोनों पैर झुलस गए हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन से अच्छी और नई गाड़ियां चलाने की मांग की है। घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों के पैर रेडिएटर के पानी से झुलसे हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि रेडिएटर के पानी से क्या होगा, गाड़ी भी सुरक्षित है। पुरानी गाड़ी से बच्चों को ले जाने के सवाल पर प्रिंसिपल ने कहा कि अगर नई गाड़ी भी होती तो इंजन सीज हो सकता था। मौके से आई तस्वीरें…
प्रिंसिपल बोले-हवाई जहाज भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है उन्होंने यह भी कहा कि यह एक तकनीकी चीज है और इसमें पुरानी या नई गाड़ी की कोई बात नहीं है। प्रिंसिपल ने आगे कहा कि बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, यहां तक कि हवाई जहाज भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। प्रिंसिपल के इस तरह के बयान से साबित होती है कि उन्हें बच्चों के साथ हुई घटना का कोई फिक्र नहीं है। हलाकी बाद में कहा कि इस घटना से तकलीफ हुई है।

सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, फिलहाल जानकारी मिली है कि बैटरी के गर्म पानी से दो बच्चे के पैर झूलते हैं, दोनों बच्चे खतरे से बाहर है,पुलिस पूरी घटना की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *