Headlines

MLC चुनाव: अनंत सिंह के साथ बिहटा पहुंचे अनुज सिंह:बोले- दादा का आशीर्वाद मिला, जनता के समर्थन की जरूरत; हर हाल में चुनाव लड़ूंगा




बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने समर्थित एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ बिहटा पहुंचे। दोनों यहां स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगदीश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान जदयू से निष्कासित छोटू सिंह भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने पर स्व. जगदीश सिंह के पौत्र मुकेश सिंह ने अनंत सिंह और अनुज सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अनुज बोले- अनंत सिंह का आशीर्वाद मिल चुका, अब जनता की बारी सभा को संबोधित करते हुए पटना स्नातक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह ने कहा, मुझे दादा (मोकामा विधायक अनंत सिंह) का आशीर्वाद और समर्थन मिल चुका है। अब सिर्फ जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं हर हाल में चुनाव लडूंगा।’ अनुज सिंह ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। आज उन्हें बिहटा आने का मौका मिला। वे मतदाताओं के बीच जाकर भी प्रचार कर रहे हैं। अनंत सिंह के लगातार दौरे से बढ़ी राजनीतिक चर्चा अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह के लगातार क्षेत्र में दौरा करने से चुनावी राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। दोनों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किए जाने को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नीरज कुमार से विवाद के बीच समर्थन का मुद्दा अनंत सिंह और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार के बीच विवाद के बाद पार्टी के भीतर खींचतान की चर्चा भी तेज हुई है। कुछ दिन पहले अनंत सिंह की जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक हुई थी। हालांकि, बैठक के बाद भी विवाद का कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया और अनंत सिंह वहां से चले गए। अब अनंत सिंह के खुले तौर पर अनुज सिंह के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहने को आगामी एमएलसी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके समर्थन से अनुज सिंह के चुनावी अभियान को कितना राजनीतिक लाभ मिलता है, इसका असर चुनावी समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *