Headlines

Kaumi Insaf Morcha Protest LIVE UPdate| Mohali Chandigarh Border Security


चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे।

बंदी सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा आज (15 अगस्त को) गवर्नर हाउस की ओर कूच कर रहा है। मोर्चे के सदस्य मोहाली के YPS चौक के पास जुटे, फिर चंडीगढ़ की और बढ़े।

.

प्रदर्शनकारियों को राकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे। इससे पहले पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी थी। और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रोन में लगे स्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने कहा कि प्रशासन आपके प्रतिनिधियों से बातचीत करने के लिए तैयार है। किसी भी तरह की अशांति न फैलाएं। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है।

प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS….

शिअद अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी।

शिअद अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी।

अमृतसर के शिअद अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अमृतसर के शिअद अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मोटाली में जुटे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य।

मोटाली में जुटे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य।

ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।

ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।

प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स…

  • प्रदर्शनकारियों के चंडीगढ़ जाने का रूट तय नहीं: कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य YPS चौक के पास जुट रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के चंडीगढ़ जाने का रूट अभी तय नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मोहाली में धारा 163 लागू होने के चलते पुलिस प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।
  • गवर्नर हाउस तक पहुंच गए थे सिमरनजीत सिंह मान: शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह गवर्नर हाउस के नजदीक पहुंच गए थे। इस दौरान उनके सिर पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
  • हवारा ने वीडियो जारी कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की: रोष मार्च से एक दिन पहले शुक्रवार को पहले जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो सामने आया। इसमें हवारा ने 15 अगस्त के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण रखने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से शरारती तत्वों से सावधान रहने और युवाओं से वालंटियर बनकर प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था संभालने को कहा।हवारा की जिफ
  • हवारा के पैरोल की सिफारिश हो चुकी: प्रदर्शनकारी पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड केस उम्रकैद काट रहे जगतार हवारा की पैरोल की भी मांग कर रहे हैं। हवारा बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से 10 दिन की पैरोल की सिफारिश की है। राज्यपाल ने ये सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक हवारा ने पहले दी जा रही 1 दिन की पैरोल लेने से इनकार कर दिया, उन्हें 5 दिन की पैरोल मिल सकती है।

प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *