Headlines

समस्तीपुर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग:2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका




समस्तीपुर में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस में आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल-112, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 2 बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने काबू पा लिया। धुआं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। फिलहाल वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा की है। नुकसान का आकल किया जा रहा है वहीं, मामले की सूचना मिलते ही देर रात ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक के अंदर कितना नुकसान हुआ है। यह अभी बताना संभव नहीं है। राहत की बात यह है कि बैंक में लाकर नहीं है। राशि जलने की कमी संभावना बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट की जताई संभावना वहीं, आग बुझाने में सहयोग करने वाले शुभम कुमार ने बताया कि मैं बैंक के अंदर तक गया था। कुर्सी-टेबल के अलावा कंप्यूटर का नुकसान हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *