Headlines

झंडा फहराने के बहाने बुलाकर हत्या, सिर में मारी गोली:पटना में पूर्व मुखिया के भांजे पर आरोप, सड़क पर मिली युवक की लाश




पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया के भगिना सोनू कुमार पर लगाया है। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी 26 वर्षीय वीरू कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके सिर में मारी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पहले से पैसों के विवाद की बात भी सामने आई है। झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया परिजनों के मुताबिक, सोनू कुमार ने वीरू को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए बुलाया था। वीरू ने पहले स्नान करने के बाद आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद मुखिया के दो अन्य भगिना अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू के घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। कुछ समय बाद परिजनों को ग्रामीणों ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वीरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ है। सिर में मारी गोली- पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। सालिमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया, ‘मृतक और आरोपी दोस्त थे। पूर्व में दोनों के बीच पैसों के विवाद की बात भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरू के सिर में गोली मारी गई।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों के आरोप और पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हत्या की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *