Headlines

इमरजेंसी कॉल के बहाने मोबाइल लेकर भागे बदमाश:मुजफ्फरपुर के मरीन ड्राइव पर घूमने निकले थे पीड़ित, पीछा करने पर बदमाश ने फेंका मोबाइल




मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मरीज ड्राइवर पर घूमने पहुंचे 2 युवकों से बदमाशों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने दोनों युवकों से इमरजेंसी कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और फिर लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया और पीछा भी किया। इस दौरान एक बदमाश मोबाइल फेंक कर फरार हो गया, जबकि दूसरा मोबाइल लेकर सिकंदरपुर लेक-1 की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार, पक्कीसराय निवासी चांद अपने दोस्त अरसद के साथ बुधवार को मरीन ड्राइव घूमने पहुंचे थे। दोनों कम्युनिटी हॉल से कुछ दूरी पर पहुंचे थे, तभी दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने इमरजेंसी कॉल करने की बात कहकर मोबाइल मांगा। भरोसा कर चांद और अरसद ने उन्हें मोबाइल दे दिया। बातचीच में उलझा कर मोबाइल लेकर भागे मोबाइल हाथ में आते ही दोनों बदमाशों ने युवकों को बातचीत में उलझाना शुरू कर दिया। इसी दौरान मोबाइल अपना होने का दावा करते हुए दोनों अचानक मोबाइल लेकर भागने लगे। पीड़ित चांद के अनुसार, घटना के समय मौके पर करीब 5 युवक मौजूद थे। घटना के बाद मरीन ड्राइव पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों ने लेक फ्रंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रास्ते की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। मरीन ड्राइव जैसे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की घटना से वहां घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *