Headlines

नालंदा में रास्ते के विवाद में पड़ोसी ने किया मर्डर:लाठीबाजी के बाद सीने में मारी गोली, 3 दिन पहले पहले भी हुई थी मारपीट




नालंदा में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। जिसमें युवक की मौत हो गई। उसे सीने में गोली लगी है। मृतक गोंदु बिगहा गांव के रहने वाले विजय पासवान के बेटे अजय कुमार (30) हैं। बताया जा रहा कि पड़ोसी से नाली और रास्ते को लेकर 3 दिन से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के महिलाओं के बीच मारपीट हुई थी। उस वक्त स्थानीय लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया था। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदु बिगहा गांव की है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट गुरुवार की सुबह विवाद एक बार फिर भड़क उठा। शुरुआत में पड़ोसी अमरीक पासवान और मृतक के पिता विजय पासवान के बीच केवल कहासुनी हो रही थी, लेकिन देखते ही देखते लाठियां-डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। पीएमसीएच ले जाने के दौरान हुई मौत इस हिंसक झड़प के दौरान अजय कुमार के बाएं तरफ सीने में गोली लग गई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। गिरफ्तारी में जुटी पुलिस चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिन्धु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की जान गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *