चंडीगढ़ के IT पार्क थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन युवक नशे की हालत में नजर आए। इनके वीडियो सामने आने के बाद शहर में नशे की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
.
एक वीडियो में युवक आंखें बंद करके एक ही जगह पर झूमता दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में एक युवक काफी देर तक जमीन पर सिर टिकाकर बैठा नजर आया। वहीं, तीसरे मामले में दो युवक जंगल के पास बैठे दिखाई दिए। इनमें से एक युवक कुछ देर के लिए खड़ा हुआ, इधर-उधर देखा और फिर नीचे बैठ गय और नशे का इंजेक्शन लगाता है।
वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह अपने इलाके से नशा खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
उन्होंने पुलिस से अपील करते हुए कहा,
नशे की वजह से आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो रही हैं। नशे से जुड़े मामलों की जानकारी और वीडियो पुलिस को कई बार दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हमारे बच्चों को बचाइए।

डिप्टी मेयर जब यह बात कह रही थीं, उस समय इलाके के DSP रामगोपाल और IT पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज भी मौके पर मौजूद थे।

डिप्टी मेयर सुमन बोलती हुईं, साथ में डीएसपी रामगोपाल और इंस्पेक्टर मीनी भारद्वाज बैठे हुए।
जानिए तीनों वीडिया में क्या दिख रहा…
पहला वीडियो..आंखें बंद, झूलता दिखा युवक

मेज पर बैठा युवक नशे में झूमते हुए अचानक गिर जाता है।
किशनगढ़ में सामने आए 15 सेकंड के इस वीडियो में युवक दुकार ने बाहर मेज पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके आसपास लोग आते-जाते नजर आ रहे हैं। युवक की आंखें बंद हैं और वह एक ही जगह पर लगातार झूलता हुआ दिखाई देता है।
वीडियो में युवक पीछे की तरफ गिरने जैसा नजर आता है, लेकिन वह गिरता नहीं है। वह काफी देर तक उसी स्थिति में बैठा और झूमता रहता है। आसपास मौजूद कुछ लोग उसकी वीडियो भी बनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बाद में वह मेज से नेच गिर जाता है।
दूसरा वीडियो…सिर जमीन पर रखा, कोई हलचल नहीं

नशे में युवक सिर जमीन पर टिकाकर बैठा।
दूसरा वीडियो 20 सेकंड का है, इसमें एक युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। उसने अपना सिर जमीन से लगा रखा है और वह बिल्कुल हिल-डुल नहीं रहा। आसपास लोग मौजूद हैं, लेकिन युवक की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता। बताया गया कि युवक करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक इसी हालत में बैठा रहा। उसकी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों को उसके नशे में होने का शक हुआ।
तीसरा वीडियो…इंजेक्शन लगाते दिखे युवक

जंगल में झाड़ियों के बीच दो युवक नशे का इंजेक्शन लगाते हुए दिखे।
तीसारा वीडियो 1 मिनट 10 सेकंड का है, जो किशनगढ़ के जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां दो युवक झाड़ियों के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक खड़ा है, जबकि दूसरा नीचे बैठा हुआ है।
वीडियो में खड़ा युवक अपनी पैंट नीचे करता है। इसके बाद वह कुछ देर इधर-उधर देखता है और फिर नीचे बैठ जाता है। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक नशे का इंजेक्शन लगाने जैसी गतिविधि करते दिखाई देते हैं।
इससे पहले भी सामने आ चुके वीडियो..
30 मिनट खड़ा रहा युवक, कोई हलचल नहीं की

युवक की आंखें बंद हैं, उसने एक हाथ में बीड़ी ली हुई है।
चंडीगढ़ में करीब साढ़े तीन माह पहले भी एक युवक का वीडियो सामने आया था। जिसमें वह नशे में धुत होकर एक ही जगह पर बिना हिले-डुले करीब 30 मिनट तक खड़ा रहा। उसने अपने एक हाथ में बीड़ी भी ली हुई थी और आंखें बंद थी और मुंह खुला हुआ था। वीडिया में मौके पर कुछ लोग भी उसके आसपास बैठे दिखे।
उसने करीब आधा घंटे तक तब कोई प्रतिक्रिया नहीं की, तो लोग देखकर हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि यह तथाकथित जोंबी ड्रग्स का असर हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक, हाथ में बीड़ी

‘स्टैच्यू’ बन बैठे युवक, हाथ में बीड़ी, पी नहीं पाया।
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में करीब साढ़े तीन माह पहले सामने आए एक वीडियो में युवक एक घंटे तक रोड के किनारे एक ही तरह से बैठा रहा। युवक का सिर झुका हुआ था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके हाथ में बीड़ी थी, लेकिन वह उसे पी नहीं पा रहा था। लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की लेकिन वह हिल तक नहीं पाया। इसे जॉम्बी ड्रग के असर बताया गया था।
हालांकि इसके बाद दैनिक भास्कर ने युवक को ढूंढ निकाला था और उसकी आपबीती जानी। युवक ने बताया कि वह करीब दो महीने से कथित “जॉम्बी ड्रग” की चपेट में है, जहां दोस्तों ने ही उसे इस नशे में धकेला। पूरी खबर पढ़ें…

**********
ये खबर भी पढ़ें:
चंडीगढ़ में ‘स्टैच्यू’ बन बैठे युवक तक पहुंचा भास्कर:PGI की नौकरी छोड़ी; बोला- पहले हेरोइन लेता, दोस्तों ने जॉम्बी ड्रग की लत लगाई

चंडीगढ़ में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक ‘स्टैच्यू’ बन बैठे युवक का वीडियो सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने उसे ढूंढ निकाला और उसकी आपबीती जानी। युवक ने बताया कि वह करीब दो महीने से कथित “जॉम्बी ड्रग” की चपेट में है, जहां दोस्तों ने ही उसे इस नशे में धकेला। (पढ़ें पूरी खबर)
