Headlines

एडीआरएम ने झाझा स्टेशन का निरीक्षण किया:मेमू कार शेड, रनिंग रूम सहित परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा




एडीआरएम (परिचालन) राजीव कुमार ने बुधवार को झाझा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेमू कार शेड, रनिंग रूम सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने यातायात यान, स्वास्थ्य यान और झाझा में खड़े अन्य रेलवे यानों का भी निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध संसाधनों व उपकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम राजीव कुमार ने मेमू कार शेड में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक में शेड के रखरखाव, संसाधनों की उपलब्धता और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों से शेड में प्रतिदिन होने वाले कार्यों और आवश्यक संसाधनों की जानकारी भी मांगी गई। पिछले वर्ष जली रैक से संबंधित मामले का भी गहन अध्ययन किया गया। अधिकारियों से घटना से जुड़े तथ्यों और उसके बाद की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। रेलवे की ओर से शेड में सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई। एडीआरएम राजीव कुमार ने बताया कि झाझा मेमू कार शेड दानापुर मंडल का एक महत्वपूर्ण शेड है। यहां प्रतिदिन दर्जनों रैक का रखरखाव और संबंधित कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जोनल स्तर तक के अधिकारियों का इस शेड की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रहता है। एडीआरएम ने यह भी बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान शेड में होने वाले मेंटेनेंस और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा, उपलब्ध मशीनों, उपकरणों और अन्य संसाधनों की स्थिति की जानकारी भी ली जाती है, ताकि परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके। राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि रेलवे अधिकारियों का इस तरह का निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। समय-समय पर निरीक्षण के माध्यम से परिचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे संसाधनों का बेहतर उपयोग और परिचालन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *