![]()
पटना नगर निगम के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0’ के तहत करीब 950 योजनाओं की अनुशंसा की गई है। इनमें सड़क और नाला निर्माण, पुराने सड़क-नाले का जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन, सबमर्सिबल, पेवर ब्लॉक और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े काम शामिल हैं। 29 वार्डों की करीब 400 योजनाएं स्वीकृत नगर निगम मुख्यालय ने अब तक 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद अलग-अलग इलाकों में सड़क, नाला, जलापूर्ति और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं में सुधार की उम्मीद है। वार्ड 3 से 72 तक कई इलाकों में होंगे विकास कार्य वार्ड 3 में पीसीसी सड़क और भूगर्भ नाला निर्माण की 16 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। वार्ड 4 में सड़क निर्माण, जीर्णोद्धार और सबमर्सिबल से जुड़ी 11 योजनाओं को मंजूरी मिली है। वार्ड 7 में सड़क और नाला निर्माण की 9 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। वार्ड 10 में पेवर ब्लॉक, सीसीटीवी कैमरा, सामुदायिक भवन और पीसीसी सड़क से जुड़े 7 काम होंगे। वहीं, वार्ड 12 में सड़क जीर्णोद्धार और भूगर्भ नाला निर्माण की 16 योजनाओं को मंजूरी मिली है। सड़क और नाला निर्माण पर ज्यादा जोर वार्ड 31 में सड़क व भूगर्भ नाला निर्माण तथा जीर्णोद्धार की 16, वार्ड 33 में 14 और वार्ड 35 में 13 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। वार्ड 36 में 13, वार्ड 44 में 21 और वार्ड 51 में 18 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। वार्ड 47 में सड़क, नाला और मैनहोल मरम्मत की 16 योजनाएं, जबकि वार्ड 49 में 12 और वार्ड 50 में 14 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। सामुदायिक भवन और अन्य सुविधाओं पर भी काम कुछ वार्डों में सड़क-नाला के अलावा सामुदायिक भवन, हॉल, पार्क और अन्य सुविधाओं से जुड़े काम भी किए जाएंगे। वार्ड 62 में सामुदायिक भवन व हॉल, दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार और सब्जी मंडी की बाउंड्री वॉल से जुड़े 7 कामों को मंजूरी दी गई है। वार्ड 54 में सड़क-नाला निर्माण के साथ अटल पार्क में बाउंड्री और प्लांटर का काम होगा। वार्ड 68 में हॉल, सामुदायिक भवन, पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण की 8 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। वार्ड 71 में दमराही घाट महारानी स्थान पर सामुदायिक भवन समेत 7 योजनाओं को मंजूरी मिली है। 8 वार्डों से अनुशंसा मिलना बाकी नगर निगम के अनुसार, वार्ड 8, 22-सी, 24, 27, 43, 45, 57 और 60 से अभी योजनाओं की अनुशंसा मिलना बाकी है। वहीं अन्य वार्डों से मिली अनुशंसाओं में सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय, ट्यूबवेल, मंदिर जीर्णोद्धार, सड़क और नाला निर्माण समेत कई काम शामिल हैं। इनकी प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय जरूरत के हिसाब से होंगे काम ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0’ का उद्देश्य वार्डों की स्थानीय जरूरत के अनुसार जरूरी नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना है। निगम का कहना है कि स्वीकृत योजनाओं के पूरा होने से सड़क, नाला, जलापूर्ति और सामुदायिक सुविधाओं में सुधार होगा। बाकी योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने की प्रक्रिया जारी है।
Source link
पटना- 29 वार्डों के 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक मंजूरी:सड़क-नाला निर्माण से लेकर सामुदायिक भवन के होंगे काम, निगम में 950 योजनाओं की अनुशंसा
