![]()
समस्तीपुर से पवित्र सावन मास में देवघर जाने वाले शिवभक्तों को बड़ी राहत दी है। रेलवे मंडल प्रशासन ने समस्तीपुर के रास्ते देवघर के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन का परीक्षा परिचालन नरकटियागंज से मधुपुर के बीच किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन की शुरुआत आज से(11 अगस्त2026) हो रही है। इसके अलावा 18 और 25 अगस्त को भी ये स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसमें जनरल क्लास की कुल 22 कोच है। समस्तीपुर शाम 6:30 पर पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद 6:35 पर बरौनी के लिए रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से शेड्यूल जारी रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल चलाई जा रहा है। जो नरकटियागंज जंक्शन से 13:25 बजे खुलेगी। चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए शाम 6:30 पर समस्तीपुर पहुंचेगी। यहां से 6:35 पर रवाना होगी। बरौनी से खुलकर ट्रेन बड़हिया, डुमरी हॉल्ट, मनकट्ठा , अशोकधाम, लखीसराय जंक्शन, किऊल जंक्शन, जमुई, झाझा, सिमुलतला, होते हुए रात के 12:40 पर जसीडीह पहुंचेगी। फिर रात 2:15 पर मधुपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन मधुपुर जंक्शन से दिन के 1:00 बजे खुलेगी। जसीडीह 1:25 पर पहुंचेगी। वहां से 10 मिनट रुकने के बाद 1:35 पर झाझा के लिए रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन शाम के 7:40 पर समस्तीपुर पहुंचेगी।
Source link
समस्तीपुर से देवघर जाना हुआ आसान:आज से नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी; मुजफ्फरपुर, बरौनी के रास्ते जाएगी
