Headlines

Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Gujarat Mumbai Delhi Weather

  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Gujarat Mumbai Delhi Weather | Ganga Yamuna Water Level

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्कूलों में दो दिन की छुट्‌टी कर दी गई। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया।

दरअसल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। यह सिस्टम उत्तरी मध्य प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद में 25 घर गंगा नदी में समा चुके हैं।

राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में 12 इंच तक बारिश हुई। हाड़ौती के दो बड़े बांध कालीसिंध और छापी के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मध्य प्रदेश के सीहोर में बारिश के बीच भीलाखेड़ी नदी के पास एक मकान में रह रहा एक ही परिवार के 10 लोग पानी से घिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी 10 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते ईंटखेड़ी थाने में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते ईंटखेड़ी थाने में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया।

राजस्थान के बीकानेर में अलग-अलग इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बरसात के कारण बाजारों की सड़कें डूब गईं

राजस्थान के बीकानेर में अलग-अलग इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बरसात के कारण बाजारों की सड़कें डूब गईं

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में चित्रकूट डिप पर करीब चार फीट पानी बह रहा है। आसपास के करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से लोग खुद ही अपने मकान तोड़ रहे हैं।

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में चित्रकूट डिप पर करीब चार फीट पानी बह रहा है। आसपास के करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से लोग खुद ही अपने मकान तोड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में 2 युवक बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में 2 युवक बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।

मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया।

मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया।

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, देहरादून समेत 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को देहरादून के कारगी चांदचक इलाके में एक मकान गिर गया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में 2-3 घंटे से भारी बारिश

महाराष्ट्र के वसई-विरार में पिछले 2-3 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके कारण नागिनदास पाड़ा रोड पर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश से फ्लाइट्स में डिले की आशंका

मुंबई में मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने की आशंका है। स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइन ने सुबह करीब 6:32 बजे जारी मौसम अपडेट में कहा कि खराब मौसम के कारण मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चंपावत में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड के चंपावत में लैंडस्लाइड से लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद हो गया। बाराकोट के बागधारा के पास कल शाम करीब 5 बजे पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया।

03:07 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में आज बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी है। पूरी खबर पढ़ें…

03:06 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी में गंगा-यमुना उफनाई, काशी में गंगा द्वार बंद

पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:02 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP के 10 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया की वजह से दो दिन तक सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहा। भोपाल में तो 24 घंटे में 7 इंच बारिश हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

02:37 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आज (मंगलवार) को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

02:35 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश, चमोली में बादल फटा

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इससे पहले सोमवार को चमोली में बादल फटने से नीती घाटी स्थित तमक नाला उफान पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें…

02:34 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के 3 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:33 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हरियाणा में आज से कुछ जगह मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…

02:31 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 5 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी 33 जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

02:28 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंद, झालावाड़) में 12 इंच तक पानी बरसा। पूरी खबर पढ़ें…

02:26 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP- भोपाल में 1000 से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन के सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम से बाढ़ आ गई। भोपाल में 1000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। घरों में सांप घुस गए, तो कारें आधी डूब गईं। पूरी खबर पढ़ें…

01:39 AM11 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज तापमान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *