Headlines

पटना में 5 लाख का गांजा बरामद:पुड़िया बनाकर बेच रहा था व्यक्ति, पॉकेट खर्च निकालने के लिए बेचना किया शुरू




पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के मैनपुरा और राजापुल के आसपास गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने 64 वर्षीय रामनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। रामनाथ सिंह मूल रूप से सारण का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले करीब दो वर्षों से श्रीकृष्णापुरी इलाके में सक्रिय था और गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था। पुलिस के अनुसार, रामनाथ गांजा की पुड़िया 100 से 150 रुपये में बेचता था। बताया जा रहा है कि वह इलाके में आने-जाने वाले लोगों को गांजा बेचता था। पुलिस की गश्ती गाड़ी देखते ही वह छिप जाता था, ताकि पकड़ा न जाए। आरोपी के दोनों बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं इस मामले में कार्रवाई DIU की टीम और श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पूछताछ के दौरान रामनाथ ने पुलिस को बताया कि वह अपने पॉकेट खर्च के लिए गांजा बेचने का काम करता था। उसके दोनों बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, रामनाथ सिंह इससे पहले कभी जेल नहीं गया है। यह पहली बार है जब उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *