Headlines

BJP Jharkhand Bandh LIVE | Ranchi Student Protest Photos Update; Hemant Soren JPSC JSSC Scam


झारखंड के रांची में सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया। रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कें जाम कीं। कुछ जिलों में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराते भी नजर आए। कई शहरों में पुलिस ने लोगों को हिरा

.

इधर, झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे थे, जहां उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस पहुंची। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, जबकि कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें हटाने की कोशिश करती रही, इसी दौरान धक्का-मुक्की और झड़प हुई।

वहीं, मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर युवाओं को भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “विपक्ष हल्ला करता रहेगा, हम अपना काम करते जाएंगे। सरकार छात्रों के हित में फैसले ले रही है।” सीएम सोरेन ने कहा-

QuoteImage

परजीवी भाजपा ने कल भी युवाओं के आंदोलन को अपना राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश की। छात्रों की बात…छात्रों के साथ होगी और झारखंड के मेरे युवा साथियों को न्याय मिलकर रहेगा।

QuoteImage

भाजपा-ABVP के प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें….

ABVP कार्यकर्ताओं ने पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। यहां से कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ABVP कार्यकर्ताओं ने पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। यहां से कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ABVP की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस जबरन उठा रही।

ABVP की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस जबरन उठा रही।

रांची के हरमू रोड में JCB पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

रांची के हरमू रोड में JCB पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

रांची और हजारीबाग में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रांची और हजारीबाग में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लाठीचार्ज में 100 से अधिक छात्र घायल

छात्रों ने सोमवार को झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विधानसभा घेराव के दौरान 100 से अधिक छात्र घायल हुए। कई छात्रों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है।

वहीं, रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सरकार और छात्रों के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। हालांकि सरकार ने छात्रों की 9 में से 6 मांगें मान ली हैं।

छात्रों का कहना है कि अब वे सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही बातचीत करेंगे। वहीं, भाजपा का आरोप है कि झारखंड सरकार छात्रों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की।

सीएम सोरेन बोले- परजीवी की तरह जीवित है विपक्ष

विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, पिछले दो-चार दिनों से जो प्रकरण चल रहा है, उसे देखकर हमें लगता है कि अब विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं है, लेकिन कभी-कभी वे अलग-अलग तरीकों की आड़ में छिपकर बैठे रहते हैं और अलग-अलग स्रोतों के सहारे खुद को जीवित रखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे कोई परजीवी जीवित रहता है।”

छात्र आंदोलन और भाजपा के झारखंड बंद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।